- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: पैराग्लाइडिंग करते 80 फुट की ऊंचाई से गिरा पर्यटक, बुरी तरह से जख्मी
Sarita
29 Dec 2025 8:37 AM IST

x
Himachal हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटन गतिविधियों के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। भुंतर के निकट गड़सा घाटी में पैराग्लाइडिंग करते समय महाराष्ट्र का एक पर्यटक करीब 70 से 80 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में पर्यटक बुरी तरह से जख्मी हो गया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती शाम पेश आया। घायल पर्यटक की पहचान दिव्य प्रजापति (24) पुत्र दिवेश निवासी मुंबई (जिला ठाणे, महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। दिव्य गड़सा में पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भर रहा था, तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर ऊंचाई से गिर गया, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सहयोगियों की मदद से घायल पर्यटक को इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी हालत को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रैफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है। इस मामले में पैराग्लाइडर पायलट की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
TagsHimachalपैराग्लाइडिंगपर्यटकजख्मीHimachal Pradeshparaglidingtouristinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





