- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : घूमने आई...

x
Himachal हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने आई पश्चिम बंगाल की एक महिला पर्यटक के लिए यह यात्रा दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुई। 61 वर्षीय पर्यटक ने अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया।
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के रानाघाट तहसील, देवोग्राम की निवासी मोनिका बाइन (पति: रंजीत बाइन) 14 दिसंबर को अपने बेटे मोनूजीत बाइन, बहू बिदिशा बाइन और पोते मेथ्यू के साथ मनाली पहुंची थीं। परिवार मनाली के अलेउ क्षेत्र के एक होटल में रुका हुआ था।
देर रात को, मोनिका बाइन की सेहत अचानक खराब हो गई। उन्होंने दवाई ली और सोने की कोशिश की, लेकिन जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो चिंतित परिजन उन्हें तुरंत मनाली के सिविल अस्पताल ले गए।अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।एसपी मदन लाल कौशल ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला के परिवार ने उनकी मृत्यु को लेकर किसी भी तरह का संदेह या अनियमितता व्यक्त नहीं की है।
TagsHimachalपर्यटकमौतHimachaltouristdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





