हिमाचल प्रदेश

Himachal: पटाखों की बिक्री के लिए ये जगहें तय, पर बिकेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे

Sarita
16 Oct 2025 11:32 AM IST
Himachal: पटाखों की बिक्री के लिए ये जगहें तय, पर बिकेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे
x
Himachal हिमाचल: कांगड़ा में पटाखों की बिक्री के लिए चिन्हित स्थानों में नगर परिषद मैदान कांगड़ा, ग्राम पंचायत भवन गग्गल के निकट हर हर महादेव मैदान, बाबा जति दास गुरुद्वारा साहिब मेला मैदान मटौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंज के निकट काहलियां मैदान और पटवार भवन हारचक्कियां के निकट मैदान शामिल हैं।
एसडीएम इशांत जसवाल ने बताया कि नगर परिषद मैदान कांगड़ा, ग्राम पंचायत भवन गग्गल के निकट हर हर महादेव मैदान और बाबा जति दास गुरुद्वारा साहिब मेला मैदान मटौर में पटाखे बेचने की अनुमति के लिए आवेदन एसडीएम कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
एसडीएम ने बताया कि केवल हरित पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। चिन्हित स्थानों पर पटाखों की बिक्री सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक की जा सकेगी। पटाखे फोड़ने का समय रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा।
Next Story