- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal : घुमारवीं...
हिमाचल प्रदेश
Himachal : घुमारवीं अस्पताल की मैडीकल टीम ने महिला के पेट से निकाली 1 किलो की रसौली
Sarita
12 Feb 2026 8:16 AM IST

x
Himachal : घुमारवीं अस्पताल के चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी सर्जिकल क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक जटिल ऑप्रेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। खंड चिकित्सा अधिकारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुपम शर्मा के नेतृत्व में गठित मैडीकल टीम ने डायबिटीज से पीड़ित एक महिला मरीज के पेट से लगभग एक किलोग्राम वजन वाली रसौली को बिना किसी जटिलता के निकाल दिया।ऑप्रेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित है, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में नई उम्मीद जगी है। डा. अनुपम शर्मा ने बताया कि मरीज को शुगर की समस्या के कारण ऑप्रेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि डायबिटीज संक्रमण एवं रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ा देती है। फिर भी टीम की सतर्कता और आधुनिक तकनीकों के सहारे सर्जरी महज कुछ घंटों में पूरी कर ली गई।
उन्होंने कहा, "यह हमारी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। मरीज अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और जल्द ही सामान्य जीवन में लौट आएगी।"यह उपलब्धि घुमारवीं अस्पताल के लिए एक और मील का पत्थर साबित हुई है। अस्पताल प्रशासन ने घोषणा की है कि अगले सप्ताह से यहां हड्डी संबंधी ऑप्रेशन भी शुरू किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के मरीजों को लंबी दूरी तय कर बाहरी अस्पतालों जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डा. शर्मा ने कहा कि, "हमारा लक्ष्य ग्रामीण स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीज आसानी से इलाज करवा सकें।"स्थानीय निवासियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है तथा अब मरीजों को चंडीगढ़ या लुधियाना नहीं जाना पड़ेगा। घुमारवीं अस्पताल अब हमारा भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र बन गया है।" स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, ऐसे प्रयासों से ग्रामीण इलाकों में मैडीकल सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
TagsHimachalमहिलारसौलीHimachalWomenCyst जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





