- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: माथा टेकने...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, चालक की मौत, 30 घायल
Sarita
13 Jun 2025 6:12 AM IST

x
Himachal हिमाचल: ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो अचानक पलट गया, जिसमें चालक की मौत हो गई और 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। गुरुवार देर शाम हुए इस हादसे में घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिनमें से 3 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका सीटी स्कैन किया जा रहा है। हादसा उस समय हुआ जब मजीठा (अमृतसर) से श्रद्धालुओं का एक जत्था टेंपो में सवार होकर पीरनिगाह जा रहा था, तभी बसोली की ओर से आ रही एक कार ने टेंपो को टक्कर मार दी और चालक टेंपो से नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क पर पलट गया। सभी घायलों को निजी बस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
यहां से 2 श्रद्धालुओं को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
Next Story





