- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: चलती कार पर...

x
Himachal हिमाचल: नारीपुल-बलग-ठियोग मार्ग पर शिव मंदिर नेरी पुल के पास उस समय भयानक हादसा हो गया जब एक चलती कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पप्पू नामक व्यक्ति मारुति कार में सैंज से कोटी पधोग जा रहा था। जैसे ही वह नेरी पुल के पास पहुंचा तो शिव मंदिर के पास पहाड़ी से एक पत्थर कार पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान पप्पू निवासी पजेरली कारगोली नाला के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नायब तहसीलदार पझौता प्रकाश पांटा के अनुसार, मृतक के परिजनों को जल्द ही फौरी राहत राशि प्रदान की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक वीसी नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsHimachalकारपहाड़ीपत्थरचालकमौतHimachalcarhillstonedriverdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





