- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: जून के महीने...

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश का विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा इन दिनों सर्दियों जैसा नजारा पेश कर रहा है। समुद्र तल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे पर जून के महीने में भी लगभग रोजाना हल्की बर्फबारी हो रही है। बर्फ से ढकी चोटियों और गिरते तापमान के बीच यहां का मौसम गर्मी को मात देकर सर्दी का संकेत देता नजर आ रहा है।
जैकेट, स्वेटर और गर्म कपड़ों में नजर आ रहे लोग
मनाली की ऊंची चोटियों पर हुई इस अप्रत्याशित बर्फबारी से दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। स्थानीय लोग जून में भी जैकेट, स्वेटर और गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोगों को हीटर और तापने वाले उपकरणों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, निचले इलाकों में दिन में कुछ गर्मी जरूर महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और शाम का मौसम काफी सुहावना बना हुआ है।
अनोखे मौसम का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
रोहतांग और आसपास की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को भी रोमांचित कर दिया है। दिल्ली और कोलकाता समेत देश के कई हिस्सों से आए पर्यटक यहां के ठंडे मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। दिल्ली से अपने परिवार के साथ पहुंचे आशुतोष मेहता, आदित्य, देवेश गौतम, अजय कुमार और रमेश गोयल ने बताया कि दिल्ली में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन यहां आकर ठंड का सुखद अहसास हो रहा है। कोलकाता से आए कोमलम कुंडू के परिवार ने बताया कि हमारे क्षेत्र में इतनी गर्मी है कि दिन में भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन मनाली और रोहतांग का मौसम देखकर मन खुश हो गया। यहां का मौसम इतना सुहाना है कि यहीं बसने का मन करता है।
पर्यटक सिर्फ रोहतांग तक ही सीमित नहीं हैं। पर्यटक बर्फ देखने के लिए लाहौल, काजा रोड, बारालाचा दर्रे पर भी जा रहे हैं। इसके साथ ही मणिकर्ण, कसोल, तोश, मलाणा, तीर्थन घाटी और जिभी जैसे प्रसिद्ध स्थलों पर भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। गुरुवार को मणिकर्ण रोड पर पर्यटक वाहनों की अधिकता के कारण जाम लग गया।
TagsHimachalजूनबर्फवादियांHimachalJunesnowvalleysजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





