हिमाचल प्रदेश

Himachal: सोते हुए 10 साल के बच्चे को सांप ने काटा, मौत

Sarita
11 July 2025 11:19 AM IST
Himachal: सोते हुए 10 साल के बच्चे को सांप ने काटा, मौत
x
Himachal हिमाचल: ग्राम पंचायत कश्मीर के गांव दाद निवासी दक्ष कुमार (10) की सांप के काटने से मौत हो गई। दक्ष राजकीय उच्च विद्यालय दाद में छठी कक्षा में पढ़ता था। पहले तो परिजनों को बच्चे के साथ क्या हुआ, इसका पता ही नहीं चला, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। कृष्ण दत्त का बेटा दक्ष कुमार रात को अपनी दादी के साथ कमरे में सो रहा था, तभी उसे सांप ने काट लिया। बच्चे के पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ ले गए। यहां रात में मेडिकल जांच में पता चला कि उसे सांप ने काटा है।
डॉ. मोहित डोगरा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबुलेंस से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। प्रधान सुरजीत कुमार ने बताया कि कृष्ण दत्त दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। परिवार अनुसूचित जाति से संबंधित है और पहले बीपीएल में भी था। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।
Next Story