- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: चिकन शॉप से...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: चिकन शॉप से 9.44 स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार
Sarita
20 Nov 2025 6:20 AM IST

x
Himachal हिमाचल: उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने एक दुकानदार को 9.44 ग्राम स्मैक/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अफरोज (23) पुत्र नईम अहमद, निवासी गांव कुंजा, पुलिस चौकी ढालीपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।
पुलिस ने यह स्मैक आरोपी की पांवटा साहिब के मताराली स्थित हलाल चिकन की दुकान से बरामद की। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।
TagsHimachal9.44 स्मैकदुकानदारगिरफ्तारHimachal9.44 gram of smackshopkeeper arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





