हिमाचल प्रदेश

हिमाचल: कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती रहेगा शिमला नगर निगम चुनाव

Renuka Sahu
5 Feb 2022 5:38 AM GMT
हिमाचल: कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती रहेगा शिमला नगर निगम चुनाव
x

फाइल फोटो 

कांग्रेस के लिए इस साल होने वाले शिमला नगर निगम के चुनाव बड़ी चुनौती रहेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस के लिए इस साल होने वाले शिमला नगर निगम के चुनाव बड़ी चुनौती रहेगा। भाजपा समर्थित पार्षदों के कब्जे वाले नगर निगम में कांग्रेस के पाषर्द महापौर और उप महापौर पदों पर क्या कब्जा कर सकेंगे, यह पार्टी के भीतर अभी से चर्चा होने लगी है। कांग्रेस निगम चुनाव जीतने को अभी से कमर कसके रणनीति बनाने में जुटी है। नगर निगम शिमला के चुनाव को मिनी विधानसभा चुनाव के रूप में देखा जाता रहा है। इसका प्रमुख कारण यही है कि शिमला शहर में प्रदेश के अधिकांश जिलों के लोग रहते हैं। राज्य के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निगंम के चुनाव इस कारण से अति महत्वपूर्ण माने जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए शिमला नगर निगम के चुनाव अहम रहते हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निगम चुनाव होने हैं।

निगम चुनाव जीतने के लिए इस बार कांग्रेस पूरी ताकत लगाने की तैयारी में जुटी है। मंडी संसदीय सहित जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं जबकि प्रदेश में भाजरा सरकार काबिज है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस शिमला नगर निगम के चुनाव हाथ से गंवाना नहीं चाहती। निगम चुनाव में कांग्रेस दमदार प्रत्याशियों की तलाश में अभी से जुटी है ताकि चुनाव घोषित होते ही समय गंवाए बिना प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा सके। पार्टी सूत्रों का कहना है निगम चुनाव जीतने पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पूरी नजरें टिकाए है। इसके साथ ही निगम चुनाव लड़ने के लिए पूर्व महापौरों, शिमला शहर के विधायकों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाई जा रही है।
Next Story