हिमाचल प्रदेश

Himachal: सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Sarita
20 Nov 2025 11:17 AM IST
Himachal:  सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर घायल
x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के ऊना में टाहलीवाल-संतोषगढ़ रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, टाहलीवाल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के बाद सड़क पर मुड़ रहे एक ट्रॉले को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि हादसे में मरने वाले दो युवक पूना गांव के रहने वाले थे। कार में सवार बाकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ऊना हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Next Story