हिमाचल प्रदेश

Himachal: लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों और सर्किट हाउसों की होगी ऑनलाइन बुकिंग

Sarita
6 May 2025 9:40 AM IST
Himachal: लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों और सर्किट हाउसों की होगी ऑनलाइन बुकिंग
x
Himachal: हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और सर्किट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग होगी। अब कमरा बुक करने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। विश्राम गृह और सर्किट हाउस में ऑनलाइन बुकिंग करने पर तुरंत कमरा आवंटित कर दिया जाएगा। सरकार ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत विश्राम गृह और सर्किट हाउस में कमरे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे।
विश्राम गृह और सर्किट हाउस में एक वीआईपी कमरा ऑनलाइन बुक नहीं किया जा सकेगा। अन्य सभी कमरे ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे। बुकिंग के समय 50 प्रतिशत अग्रिम बुकिंग राशि देनी होगी। यह राशि ऑनलाइन ही देनी होगी। कमरे की बुकिंग उसी समय कन्फर्म हो जाएगी। सरकार ने यह कदम प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।
Next Story