हिमाचल प्रदेश

Himachal: फार्मा उद्योग में आग लगने से कच्चा माल जलकर राख

Sarita
15 May 2025 8:42 AM IST
Himachal:  फार्मा उद्योग में आग लगने से  कच्चा माल जलकर राख
x
Himachal हिमाचल: बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र काठा में एक फार्मा कंपनी में आग लगने से लाखों रुपये का कच्चा व तैयार माल और पैकिंग मैटीरियल जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन यह पूरी तरह से नहीं बुझी है। दमकल विभाग की टीम लगातार पानी डाल रही है। बुधवार सुबह 11 बजे अचानक सबसे पहले कंपनी की दूसरी मंजिल पर बने स्टोर में आग लग गई। कामगार मनीष ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
आग को फैलता देख वर्धमान, बिरला और नालागढ़ से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। कंपनी संचालक शिशिर गुप्ता ने बताया कि आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। दमकल विभाग के फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि शाम 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन यह अभी पूरी तरह से नहीं बुझी है। साथ लगती कंपनी को सुरक्षित बचा लिया गया है। बद्दी थाना प्रभारी देवराज ठाकुर ने बताया कि जैसे ही कंपनी में आग लगी, सायरन बजा दिया गया और सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Next Story