हिमाचल प्रदेश

Himachal : बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
26 Oct 2025 11:17 AM IST
Himachal हिमाचल: बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चढियार क्षेत्र की एक महिला (65 वर्षीय) सामान खरीदने के लिए बाजार आई थी। जब यह महिला कथित तौर पर सामान खरीदने के लिए दुकानदार के पास गई, तो आरोपी ने उसे दुकान के अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। उक्त महिला जब शिव मंदिर बैजनाथ के प्रांगण में बेहोश पड़ी थी, तो वहां से गुजर रही कॉलेज की छात्राओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story