- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: बारिश ने...

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मानसून अब जोर पकड़ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार 27 जून तक इसका असर काफी ज्यादा रहने वाला है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने भी अनुमान जताया है कि 30 जून तक प्रदेश में लगातार बारिश जारी रहेगी।
आज यानी 26 जून और कल 27 जून को हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही कुछ छिटपुट स्थानों पर एक-दो बार बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।
आज हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मध्यम गरज के साथ भारी बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इनमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी जिले शामिल हैं। वहीं, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों को कुछ राहत मिल सकती है।
Next Story





