- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: बारिश का...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: बारिश का कहर, स्यांज में 9 लोग बहे बचाव कार्य जारी
Sarita
1 July 2025 9:54 AM IST

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रातभर हुई भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग दिल दहला देने वाली घटनाएं हुई हैं। उपमंडल गोहर की ग्राम पंचायत स्यांज के पंगलियुआर गांव में दो मकान बह गए हैं, जिसमें 9 लोगों के बहने की खबर है। वहीं ग्राम पंचायत बाड़ा में एक मकान गिरने से 6 लोग दब गए हैं। ग्राम पंचायत अनाह में जलस्तर बढ़ने से उपस्वास्थ्य केंद्र, दो गौशालाओं समेत कई मवेशी बह गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटीकरी स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने की भी खबर है।
हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिससे बाखली खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। रात से ही बिजली गुल है और सराज में संचार व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कार्यकारी एसडीएम गोहर कृष्ण कुमार ने बताया कि पंगलियुआर गांव में दो मकान बहने की घटना हुई है, जिसमें 9 लोगों के बहने की खबर है। उन्होंने बताया कि बचाव दल मौके पर पहुंच गया है तथा बचाव कार्य जारी है। जबकि ग्राम पंचायत बारा में मकान ढहने से 6 लोग दब गए हैं। इनमें से 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मलबे में दबी एक अन्य बुजुर्ग महिला तथा एक बालक का रेस्क्यू जारी है।
प्रशासन ने बताया कि बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है तथा जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। दोनों घटनाओं में बचाव कार्य के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। कार्यकारी एसडीएम कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है तथा प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे प्रशासन की सलाह का पालन करें तथा सुरक्षित रहें। बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग करें तथा अफवाहों से बचें।
TagsHimachalबारिशकहरस्यांज9 बहे HimachalRainhavocSyanj9 swept away जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





