हिमाचल प्रदेश

Himachal: यात्रियों से भरी निजी बस क्षतिग्रस्त

Sarita
3 July 2025 11:10 AM IST
Himachal:  यात्रियों से भरी निजी बस क्षतिग्रस्त
x
Himachalहिमाचल: शिमला के ठियोग उपमंडल में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कुठार के पास एक निजी बस अनियंत्रित हो गई, लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह उस समय हुआ जब निजी बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। कुठार से कुछ ही दूरी पर अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे लुढ़क गई।
बस का एक हिस्सा सड़क से बाहर आ गया, जिससे लग रहा था कि बस कभी भी गहरी खाई में गिर सकती है। हालांकि बस कुछ पेड़ों और झाड़ियों में फंसने के कारण खाई में गिरने से बच गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, जिससे सभी ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story