हिमाचल प्रदेश

Himachal : जेल से भागे कैदी ने घर में घुसकर बुजुर्ग को मारी गोली

Sarita
25 Jun 2025 11:10 AM IST
Himachal : जेल से भागे कैदी ने घर में घुसकर बुजुर्ग को मारी गोली
x
Himachal : हिमाचल प्रदेश के चंबा में जेल से फरार हुए एक कैदी ने मंगलवार देर रात एक घर में घुसकर बुजुर्ग को गोली मार दी। घटना के बाद कैदी फरार हो गया। गोली लगने से घायल बुजुर्ग को उसके परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया है।
बुजुर्ग की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पीड़ित नाबालिग लड़की का दादा है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपी फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा।
Next Story