- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: 5.20 ग्राम चिट्टा के साथ युवक पकड़ा गया
Sarita
24 Feb 2025 8:38 AM IST

x
Himachal Pradesh: चंबा पुलिस ने जालंधर के एक युवक को 5.20 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। चंबा पुलिस की टीम ने चंबा-जोत मार्ग पर भटालवां हनुमान मंदिर के पास चेक पोस्ट लगाई हुई थी, इसी दौरान एक युवक वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और अपनी जैकेट की जेब से सिगरेट का पैकेट सड़क किनारे फेंक दिया।
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम जगन्नाथ (42) पुत्र शाम लाल, मोहल्ला किशनपुरा बलदेव नगर हाउस नंबर 879, जालंधर बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने सिगरेट के पैकेट की जांच की तो उसमें चिट्टा मिला। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
TagsHimachal Pradesh5.20 ग्रामचिट्टायुवक Himachal Pradesh5.20 gramschittayouthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





