- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता
Sarita
26 April 2025 12:29 PM IST

x
Himachal Pradesh: बरमाणा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सलापड़ पुल के पास मंडी जिला के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गश्त व यातायात चेकिंग के दौरान की। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब सवा नौ बजे पुलिस ने सलापड़ पुल के पास चेक पोस्ट लगाई हुई थी। इस दौरान बरमाणा की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और खड़ी कार की तरफ छिपने लगा। उसका संदिग्ध व्यवहार देखकर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसने अपनी पैंट की जेब से कोई वस्तु निकालने की कोशिश की। पुलिस ने वस्तु को कब्जे में लेकर जांच की तो वह चिट्टा निकला, जिसका वजन 1.28 ग्राम था।
पुलिस ने तुरंत आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक की पहचान शुभम (20) निवासी गांव रोपा ठाठर, डाकघर भांबला, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
TagsHimachal Pradeshयुवकचिट्टेगिरफ्तारपुलिससफलताHimachal Pradeshyouthchittaarrestedpolicesuccessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





