- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:किराए...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh:किराए के मकान में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sarita
26 July 2025 10:18 AM IST

x
Himachal Pradesh : पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत सुधेड़ में एक नेपाली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने किराए के मकान के बरामदे में बेहोशी की हालत में मिला, जिसे उसके परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि नेपाली मूल का सुधेड़ निवासी गौरव राणा उर्फ गंजू (36) पुत्र विष्णु राणा टैक्सी चालक का काम करता था।
गौरव मैक्लोडगंज में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह वह अपने घर के बरामदे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस गौरव को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
TagsHimachal Pradeshयुवकसंदिग्धमौतHimachal Pradeshyoung mansuspiciousdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





