हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: निजी होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sarita
28 Jan 2025 7:29 AM IST
Himachal Pradesh: निजी होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
x
Himachal Pradesh: जिला मुख्यालय सोलन के एक निजी होटल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक राजगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने कमरे से एक सिरिंज भी बरामद की है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि इसका इस्तेमाल हुआ था या नहीं। पुलिस को शव पर सिरिंज के कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक कई दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस के अनुसार राजगढ़ रोड सोलन स्थित एक निजी होटल के मैनेजर वेद प्रकाश ने पुलिस चौकी शहर सोलन को सूचना दी कि उनके होटल के कमरे में एक युवक ठहरा हुआ है, जिसने अपना नाम और पता गलत लिखवाया हुआ है। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो युवक ने दरवाजा नहीं खोला।
जांच में पता चला कि कमरे में पच्छाद सिरमौर निवासी राहुल ठाकुर नाम का युवक ठहरा हुआ था, जिसका नाम होटल के रजिस्टर में भी दर्ज मिला। जांच की गई तो युवक मृत पाया गया। शव को एंबुलेंस से सोलन ले जाया गया। युवक के पिता ने बताया कि वह 3 जनवरी को बिना किसी को बताए घर से भाग गया था और अपने साथ कोई मोबाइल फोन भी नहीं ले गया था। राजगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।
Next Story