हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: चक्कर आने से खड्ड में गिरकर युवक की मौत

Sarita
21 Jan 2025 8:33 AM IST
Himachal Pradesh:  चक्कर आने से खड्ड में गिरकर युवक की मौत
x
Himachal Pradesh: गज खड्ड में डूबने से सोमवार को एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की बहन अंजू ने बताया कि उनका परिवार राजस्थान से आया था और 15 साल से ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा है। उसका भाई टिंकी (32) भी उनके साथ काम करता था और उसे दौरे पड़ते थे। दोपहर को पता चला कि टिंकी चक्कर आने के कारण गज खड्ड में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। उस समय मजदूरी करने वाली मध्य प्रदेश की एक महिला ने देखा कि गज खड्ड के किनारे एक युवक खड्ड में गिर गया है।
उसने जोर से चिल्लाया और उसकी आवाज सुनकर गुहन निवासी अशोक कुमार ने युवक को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। एडिशनल एसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story