हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Sarita
15 April 2025 12:27 PM IST
Himachal Pradesh: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
x
Himachal Pradesh: घुमारवीं शहर में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। उसका बिलासपुर एम्स में इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार कल घुमारवीं शहर में रह रहे प्रवासी मजदूर पंकज चौधरी (35) पुत्र तपेश्वर, निवासी महेशपुर, डाकघर बावरी जमीपुरा, जिला माधोपुर, बिहार ने अचानक कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया।
वहां से उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे एम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, डीएसपी एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story