हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: खाना खाने के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत

Bharti Sahu 2
23 Aug 2024 10:53 AM IST
Himachal Pradesh: खाना खाने के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत
x
Himachal Pradesh: पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव रैहग डाकघर चलैहली में एक 36 वर्षीय महिला निशा देवी पत्नी संजू कुमार की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह महिला अपनी रिश्तेदारी में चर्तुवार्षिकी पर गई थी। जब महिला पंगत में बैठी थी तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसका पति उसे घर लेकर आया और उसे पानी पिलाया। निशा देवी का पति उसे हरलोग स्थित अस्पताल लेकर गया। प्रारंभिक उपचार के उपरांत उसे जिला बिलासपुर अस्पताल लेकर गए।
जहां पर निशा देवी का सीटी स्कैन हुआ। जिसकी रिपोर्ट 6 घंटे के उपरांत आनी थी। परिवार के सदस्य निशा देवी को एम्स बिलासपुर लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस थाना घुमारवीं को दी गई। पुलिस की टीम मौका पर पहुंची और उन्होंने मृतका के पति, चचेरे भाई तथा जीजा का बयान लिखा। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवारकर परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story