भारत
गंदा काम: 5 दरिंदों ने 15 साल के लड़के को बनाया निशाना, मां पहुंची पुलिस के पास
jantaserishta.com
23 Aug 2024 10:32 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सामूहिक कुकर्म.
उत्तराखंड: पांच युवकों ने मिलकर एक ऐसा काम किया कि पुलिस भी दंग रह गई। युवकों ने कोल्ड ड्रिंक ऑफर कर 15 साल के लड़के के साथ सामूहिक कुकर्म किया है। नाबालिग पीड़ित लड़के की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
एक किशोर को कुछ युवकों ने बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और नशे की हालत में उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अगस्त को दोपहर के समय उसका 15 वर्षीय पुत्र किसी काम से घर से बाहर निकाला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।
तलाश के दौरान किशोर उन्हें गांव में स्थित एक मकान में बेहोशी की हालत मिला। होश आने पर पीड़ित बालक ने घटना के बारे में बताया। गांव के कुछ लोगों ने मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित महिला ने इस संबंध में तहरीर दी। बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने घटना के संबंध में किसी से भी बताया तो वह उसे बदनाम कर देंगे।
इस कारण पीड़ित बालक काफी डरा हुआ था। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपियों शाहबाज, कैफ, अमीश, मुदस्सिर और अबूशुमा निवासी ग्राम कोतवाली क्षेत्र मंगलौर के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पीड़ित बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





