- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: महिला ने खुद को आग लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त
Sarita
4 Jan 2025 7:38 AM IST

x
Himachal Pradesh: हमीरपुर थाना के अंतर्गत 59 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को खाना खाने के बाद अणु खुर्द निवासी मीना कुमारी कमरे में चली गई और उसे बंद कर लिया और फिर खुद को आग लगा ली। परिजनों ने दरवाजा और खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी।
परिजन पहले उसे हमीरपुर अस्पताल ले गए, जहां से उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि महिला काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी और वह दवाइयां भी ले रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
TagsHimachal Pradeshमहिलाआगजीवन लीलासमाप्तHimachal Pradeshwomanfirelifeendजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





