- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:निजी...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh:निजी बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मौत, 9 घायल
Sarita
1 Aug 2025 8:28 AM IST

x
Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में लगातार बस हादसे हो रहे हैं। अब गुरुवार शाम को मंडी जिले के गोहर उपमंडल में तूना के पास चनानी नाला में एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए। वहीं, एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। फिलहाल, मंडी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, निजी बस जहल से मंडी की ओर आ रही थी और शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही बस तूना के पास चनानी नाला के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में कुल 10 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद की।
हादसे में गंभीर रूप से घायल 46 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी किशोरी लाल निवासी नौण की गोहर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में 22 वर्षीय अमन पुत्र रविंद्र कुमार निवासी नलेड़, 54 वर्षीय बुद्धि देवी पत्नी लालमन निवासी तरोड़, 21 वर्षीय मीना पत्नी दुर्गादास निवासी नौण, 28 वर्षीय मीरा देवी पत्नी शेर सिंह निवासी तरोड़, 43 वर्षीय चंद्रा देवी निवासी नौण, 35 वर्षीय भामा देवी पत्नी परमदेव निवासी नौण, 20 वर्षीय सपना पत्नी सुरेश कुमार निवासी शाला, 42 वर्षीय भारती शर्मा पत्नी निवासी तरोड़ और 40 वर्षीय प्रकाश पुत्र रूपलाल निवासी शेगली घायल हुए हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
TagsHimachal Pradeshबसखाई9घायलHimachal Pradeshbusditch9 injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





