- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: दो...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: दो युवक नहाते समय डूबे ,दोनों का शव बरामद
Sarita
13 Jun 2025 9:34 AM IST

x
Himachal Pradesh: ग्राम पंचायत मंगला की ओदरा खड्ड में स्थानीय युवकों ने लापता वीरेंद्र को ढूंढ निकाला है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बुधवार सुबह करीब 11 बजे चुराह विधानसभा क्षेत्र के चरड़ा निवासी दो युवक नितेश और वीरेंद्र ओदरा खड्ड में नहाने गए थे। जहां दोनों डूब गए।
एक का शव स्थानीय लोगों को मिल गया। जबकि, दूसरे युवक का पता नहीं चल पाया। खैर, गुरुवार सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। स्थानीय युवाओं ने लापता युवक को खड्ड के बीच ढूंढ निकाला। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लापता युवक भी मिल गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Next Story





