- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: 22...

x
Himachal Pradesh: पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने बुधवार को मलां में नाके के दौरान पंजाब की एक सफेद रंग की कार से 22 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान प्रिंस पाल (30) निवासी गली नंबर 4 फतेचक तहसील व जिला तरनतारन पंजाब तथा हरनूर तुली (20) निवासी वार्ड नंबर 18 गली डाक्टर परमात्मा सिंह वाली मोहल्ला जसेवाला तहसील व जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां पुलिस टीम ने आज पुलिस उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में मलां में नाका लगाया था। उन्होंने पंजाब कार जिस पर प्रैजीडैंट पंजाब एंटी करप्शन सोसायटी रजिस्टर्ड की नेम प्लेट लगी थी की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की।
TagsHimachal Pradeshचिट्टायुवकगिरफ्तारHimachal PradeshChittayoutharrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





