- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: दो...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: दो प्रवासी चचेरे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sarita
29 April 2025 10:58 AM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के शिवालिक नगर में सोमवार देर शाम दो प्रवासी चचेरे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों युवक किराए के मकान में रहते थे और पास में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के नंद गांव निवासी गिरीश कुमार (18 वर्ष) और उसके चचेरे भाई अरविंद कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक रोजाना की तरह ड्यूटी से लौटे थे और घर आकर चारपाई पर लेट गए। उन्होंने एनर्जी ड्रिंक पी और नमकीन खाया। कुछ देर बाद दोनों की हालत अचानक बिगड़ने लगी।
उनके शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगा और पसीना भी आने लगा। परिजन घबरा गए और ठंडे पानी की पट्टियां लगाने लगे, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद दोनों युवक बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें तुरंत बद्दी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गिरीश के बड़े भाई लालता ने बताया कि जब उसने देखा कि दोनों भाई एकदम शांत हैं और कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहे हैं तो वह नजदीक जाकर देखने लगा। जैसे ही उसने उन्हें छुआ तो पता चला कि दोनों के शरीर काफी गर्म हो चुके थे।
चारपाई के पास एनर्जी ड्रिंक की बोतल और स्नैक्स भी पड़े थे। परिजनों को आशंका है कि इन्हीं चीजों के सेवन से उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. एमएस चौहान का कहना है कि सिर्फ एनर्जी ड्रिंक से किसी की मौत नहीं हो सकती। हो सकता है कि दोनों ने कोई ऐसी चीज खा ली हो जिसका शरीर पर जहरीला असर हुआ हो।
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों के शव का रंग नीला पड़ गया था, जो किसी तरह के जहरीले पदार्थ के सेवन की ओर इशारा करता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा। बद्दी के एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या रहा।
TagsHimachal Pradeshचचेरेभाइयोंसंदिग्धमौतHimachal Pradeshcousinsbrotherssuspiciousdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





