- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: चिट्टा तस्करी मामले में 2 दोषियों को 6-6 माह का कठोर कारावास
Sarita
31 Dec 2025 6:23 AM IST

x
Himachal Pradesh: जिला बिलासपुर की विशेष अदालत ने नशा तस्करी के एक पुराने मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए चिट्टे (हैरोइन) के दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों दोषियों को 6-6 महीने के कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।घटना 17 सितम्बर, 2018 की है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस ने घुमारवीं-भांवला सड़क पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान रूटीन चैकिंग के लिए एक कार को रोका गया। पुलिस ने जब कार का बारीकी से निरीक्षण किया, तो कार के दरवाजे के पास बने एक गुप्त खांचे (सीक्रेट कंपार्टमेंट) से 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनकी पहचान 28 वर्षीय सुमित कुमार निवासी बलद्वाड़ा, तहसील सरकाघाट व जिला मंडी) और 25 वर्षीय वीरेंद्र सिंह निवासी कोट हटली, तहसील सरकाघाट व जिला मंडी के रूप में हुई थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन पूरी की और चालान अदालत में पेश किया।
जिला न्यायवादी चंद्रशेखर भाटिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभियोजन पक्ष ने दोषियों के खिलाफ अदालत में कुल 9 गवाह पेश किए। गवाहों के बयानों और पुलिस द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर विशेष अदालत ने सुमित और वीरेंद्र को दोषी मानते हुए 6-6 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई, साथ ही दोनों पर 20-20 हजार रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है।
TagsHimachal Pradeshचिट्टा तस्करी2 दोषियोंकारावासHimachal Pradeshdrug trafficking2 convictsimprisonment जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





