हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक घायल

Sarita
19 March 2025 12:27 PM IST
Himachal Pradesh: ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक घायल
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के राजा का तालाब के पास तलाड़ा में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि यह हादसा रात के समय हुआ, जिस कारण अन्य वाहनों की आवाजाही कम थी और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार यह ट्रक नालागढ़ से सामान लेकर जसूर आया था। सामान उतारने के बाद ट्रक चालक पवन कुमार वापस नालागढ़ लौट रहा था, तभी उसका ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन गनीमत रही कि उसकी हालत गंभीर नहीं है। मौके पर मौजूद ट्रक मालिक के भाई सतपाल ने जानकारी दी कि अगर यह हादसा दिन में होता तो वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण यह बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। स्थानीय पुलिस ने अभी तक इस हादसे को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई की।
Next Story