- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: सेब...

x
Himachal Pradesh: कंडाघाट में सेब से भरा ट्रक पलटने से ट्रक चालक की मौत हो गई और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह ट्रक ठियोग से सेब लेकर फरीदाबाद जा रहा था। ट्रक को ठियोग निवासी ओम प्रकाश (ट्रक का मालिक) चला रहा था। जैसे ही ट्रक कालका-शिमला हाईवे पर टनल के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही कंडाघाट थाना प्रभारी वीर सिंह नेगी के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
TagsHimachal Pradeshसेबट्रकपलटाचालकमौतHimachal Pradeshappletruckoverturnsdriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





