हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: गोविंद सागर झील में ट्रक डूबा, ड्राइवर की मौत,लापरवाही का आरोप

Sarita
7 March 2025 12:37 PM IST
Himachal Pradesh:  गोविंद सागर झील में ट्रक डूबा, ड्राइवर की मौत,लापरवाही का आरोप
x
Himachal Pradesh : स्वारघाट के मेहला में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। भानुपल्ली-बेरी रेलमार्ग के निर्माण में लगी मैक्स कंपनी की पोकलेन मशीन ले जा रहा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर गोबिंद सागर झील में जा गिरा। इस हादसे में ट्राले के चालक देवी राम (उर्फ बेबी) पुत्र रत्न लाल निवासी खुरानी, ​​तहसील श्रीनयनादेवी जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार देवी राम ट्राले (AP 04TT-7377) में पोकलेन मशीन को थापना से मेहला ले जा रहा था। बागछाल पुल के पास ट्राला चढ़ते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे झील में जा गिरा। हालांकि, पोकलेन मशीन सड़क किनारे ही रही।
वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने हादसे के लिए मैक्स कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी ने उचित मुआवजा और सहायता नहीं दी तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे और कंपनी का काम बंद करवा देंगे। मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर एसपी संदीप धवल ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। मृतक का पोस्टमार्टम एम्स बिलासपुर में करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story