हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: दुखद घटना, बुजुर्ग व्यक्ति ने रावी नदी में लगाई छलांग

Sarita
10 July 2025 1:15 PM IST
Himachal Pradesh:  दुखद घटना, बुजुर्ग व्यक्ति ने रावी नदी में लगाई छलांग
x
Himachal Pradesh: चंबा ज़िले के अंतर्गत भड़ियां पंचायत में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई, जब एक बुज़ुर्ग व्यक्ति करियां-भड़ियां को जोड़ने वाले पुल से रावी नदी में कूद गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बुज़ुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अचानक करियां-भड़ियां पुल के नीचे एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को रावी नदी में कूदते देखा। इस समय नदी का बहाव बहुत तेज़ है, जिसके कारण वह कुछ ही पलों में नज़रों से ओझल हो गया। ग्रामीणों ने बिना समय गँवाए तुरंत पुलिस को सूचित किया।
चंबा सदर थाना प्रभारी (एसएचओ) सुरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से रावी नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। नदी का तेज़ बहाव और चट्टानी इलाका तलाशी अभियान में बड़ी बाधा बन रहा है, लेकिन प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, नदी में कूदने वाले बुजुर्ग की उम्र 88 साल बताई जा रही है और वह चनोखड़ी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस लापता व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Next Story