हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: दर्दनाक हादसा, पार्वती नदी में नहाते समय 2 आईटीआई प्रशिक्षुओं की मौत

Sarita
21 March 2025 6:20 AM IST
Himachal Pradesh: दर्दनाक हादसा, पार्वती नदी में नहाते समय 2 आईटीआई प्रशिक्षुओं की मौत
x
Himachal Pradesh: बिहाली गांव के पास सैंज पिन पार्वती नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। जानकारी के अनुसार आईटीआई थलोट के कुछ प्रशिक्षु छात्रों को लारजी बिजली बोर्ड में अभ्यास के लिए भेजा गया था। इस दौरान दो प्रशिक्षु धर्मेंद्र पुत्र गीतानंद निवासी मुराह तहसील बालीचौकी और घनश्याम सिंह पुत्र दया राम निवासी कहरा तहसील बालीचौकी बिजली बोर्ड कार्यालय से कुछ दूरी पर नदी में नहाने चले गए।
नदी गहरी होने के कारण दोनों प्रशिक्षु डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू करने का प्रयास किया, लेकिन गहरी नदी में दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बंजार पंकज शर्मा की देखरेख में देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन शव बरामद नहीं हो पाए। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है, लेकिन देर रात तक कोई शव बरामद नहीं हो पाया।
Next Story