- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: जांच के दौरान कार की डिक्की से उक्त शराब बरामद
Sarita
5 Jan 2026 12:08 PM IST

x
Himachal Pradesh: पुलिस थाना परवाणू की टीम ने टीटीआर चौक पर चैकिंग के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार से अंग्रेजी शराब की 23 बोतलें बरामद की हैं। कार चालक ने अपना नाम रविन्द्र पुत्र राजकुमार निवासी गांव गुराना, डाकघर बरवाला, तहसील हांसी, जिला हिसार (हरियाणा) बताया। वाहन में उसके साथ सवार अन्य व्यक्तियों ने अपने नाम अशोक कुमार (हिसार), प्रदीप कुमार (हिसार), अंकित (फतेहाबाद) और तेजपाल (फतेहाबाद) बताए।
जांच के दौरान कार की डिक्की से उक्त शराब बरामद की गई। मौके पर कोई भी व्यक्ति शराब के संबंध में वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज कर लिया गया है।
TagsHimachal Pradeshजांचकारशराबबरामद Himachal Pradeshinvestigationcarliquorrecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





