- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: हरियाणा नंबर की थार, पेट्रोल पंप पर फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर तीन युवक हुए फरार
Sarita
24 Dec 2025 7:18 AM IST

x
Himachal Pradesh: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर थार में आए तीन युवकों ने पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाया और फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर मौके से फरार हो गए। लेकिन पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझबूझ और पंडोह पुलिस चौकी की मुस्तैदी से एक युवक को पकड़ लिया गया है जबकि दो अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। मामला मंडी जिला के नगवाईं स्थित एक पेट्रोल पंप का है।
मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे एक थार नंबर एचआर 51 सीयू 6812 चंडीगढ़ की तरफ से आकर पेट्रोल पंप पर रुकी। यहां थार में सवार युवकों ने 3510 रुपये का डीजल भरवाया और फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर तुरंत ही मौके से कुल्लू की तरफ फरार हो गए। कुल्लू की तरफ जाने का मकसद चकमा देना ही था क्योंकि आगे जाकर इन्होंने वापस यू-टर्न ले लिया और चंडीगढ़ की तरफ जाने लगे। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने फर्जी ट्रांजेक्शन भांपते ही मालिक को सूचित करके बाइक पर इनका पीछा शुरू कर दिया। इनके यू-टर्न की मालिक को जानकारी दी। उन्होंने औट पुलिस थाना की टीम को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने आगे नाका लगा रखा था, लेकिन यह शातिर उसे तोड़कर वहां से आगे भाग निकले। आगे पंडोह पुलिस चौकी की टीम को सूचित किया गया। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने कैंची मोड़ के पास नाका लगा दिया था। पुलिस का दूसरा नाका देख शातिरों ने गाड़ी को दरिया वाले रास्ते की तरफ मोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दो शातिर अपने एक साथी को गाड़ी के पास छोड़कर वहां से भाग निकले। पुलिस टीम ने गाड़ी के पास पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया है जबकि बाकी दो की तलाश जारी है। गाड़ी का मालिक भी कोई और है जो इस वक्त यूपी में ही है।
बताया जा रहा है कि इन आरोपियों से भी पुलिस ने संपर्क कर लिया है और वे बार-बार मौके पर आने की बात कह रहे हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
TagsHimachal Pradeshथारपेट्रोल पंपट्रांजेक्शनयुवकफरारHimachal PradeshTharpetrol pumptransactionyouthsfled जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





