हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: कार सवार युवकों को स्टंट करना पड़ा महंगा

Sarita
18 April 2025 6:21 AM IST
Himachal Pradesh: कार सवार युवकों को स्टंट करना पड़ा महंगा
x
Himachal Pradesh: बीएसएल जलाशय के किनारे कार में सवार युवकों को स्टंट करना महंगा पड़ गया। तेज रफ्तार से कार चलाते समय चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार हवा में उछलकर सीधे झील में जा गिरी। चालक समेत दो युवकों ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
हादसे के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को जलाशय से बाहर निकाला। सुंदर नगर थाना प्रभारी नानक चंद ने बताया कि युवकों के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चालक का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।
Next Story