- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: आंधी के साथ बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Sarita
23 Jan 2026 8:47 AM IST

x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शिमला और मनाली में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, जो देर रात तक जारी रही। बर्फ से ढकी चोटियों ने जहां पर्यटकों को रोमांचित किया, वहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानियां भी बढ़ा दीं। दूसरी ओर कांगड़ा जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जबकि चंबा में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। राजधानी शिमला में देर रात से तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।
गुरुवार सुबह बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी और कांगड़ा जैसे जिलों में शीतलहर का असर साफ तौर पर देखा गया। प्रदेश के 20 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को लाहुल-स्पीति, चंबा और कुल्लू जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और भारी हिमपात की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 23 जनवरी को शिमला शहर के अलावा मनाली, कुफरी, नारकंडा और सोलंग वैली में भी हिमपात होने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को दिन के समय प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते शिमला, कांगड़ा समेत कई इलाकों में अचानक बादल छा गए और मौसम ने करवट ले ली।
TagsHimachal Pradeshआंधीबर्फबारीऑरेंजयेलो अलर्ट Himachal PradeshstormsnowfallOrange alertYellow alert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





