हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: शाहतलाई मंदिर में अब तक 58.64 लाख का चढ़ा चढ़ावा

Sarita
30 March 2025 11:28 AM IST
Himachal Pradesh: शाहतलाई मंदिर में अब तक 58.64 लाख का चढ़ा चढ़ावा
x
Himachal Pradesh: झंडूता उपमंडल में स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिल रही है। 14 मार्च से शुरू हुआ वार्षिक मेला 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में हाजिरी लगा रहे हैं और प्रसाद चढ़ा रहे हैं। मेला अधिकारी कुनिका अर्श ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 58,64,376 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है।
इसके अलावा 3,23,155 रुपये की राशि रसीदों के माध्यम से अर्पित की गई है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा विदेशी मुद्रा भी चढ़ाई गई है, जिसमें 49 अमेरिकी डॉलर, 6 इंग्लिश पाउंड, 6 कैनेडियन डॉलर, 1 अफगानी करेंसी, 5 मलेशियाई करेंसी, 5 यूरो, 1 न्यूजीलैंड डॉलर, 3 ओमानी करेंसी, 3 दिरहम और 8 रॉयल शामिल हैं। इसके अलावा मंदिर में 410 मिलीग्राम सोना और 45 ग्राम 440 मिलीग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। मेले को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंदिर प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं और चढ़ावे की गिनती नियमित रूप से की जा रही है।
Next Story