- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh :...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh : प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैनादेवी में श्रावण अष्टमी मेला शुरू
Sarita
25 July 2025 12:25 PM IST

x
Himachal Pradesh : श्रद्धा और आस्था का प्रतीक उत्तर भारत का प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी धाम में आज से श्रावण अष्टमी मेले का आगाज हो गया है। मंदिर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां नयनादेवी के दर्शनों के लिए पहुंची है। यह मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगा। इस मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशंका है, जिसकाे देखते हुए मंदिर न्यास और प्रशासन ने इस बार विशेष इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है कि मेले के दौरान मंदिर के कपाट दिन में 22 घंटे खुले रहेंगे।
केवल रात 12 बजे से सुबह 2 बजे तक मंदिर के द्वार नियमित पूजा-अर्चना और सफाई कार्यों के लिए बंद रहेंगे। इससे श्रद्धालुओं को अधिक समय तक दर्शन का अवसर मिल सकेगा और भीड़ का दबाव भी कम रहेगा। मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए खास निर्देश जारी किए गए हैं। मंदिर गुफा के पास केवल उन्हीं टैक्सियों को जाने की अनुमति होगी जिन्हें प्रशासन की ओर से विशेष परमिट जारी किए गए हैं। अन्य सभी वाहनों को घवांडल के पास पार्क करना होगा। वहीं, बस स्टैंड तक भी एक समय में केवल तीन बसों को जाने की इजाजत दी गई है ताकि यातायात बाधित न हो।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 9 सैक्टरों में बांटा मंदिर क्षेत्र
मेले के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर क्षेत्र को 9 सैक्टरों में विभाजित किया गया है और हर सैक्टर में एक सैक्टर मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सुरक्षा बलों की बात करें तो 400 पुलिसकर्मी और 300 होमगार्ड जवानों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 50 सीसीटीवी कैमरों के जरिए मंदिर परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, जबकि दो ड्रोन भी निगरानी के लिए लगाए गए हैं।
TagsHimachal Pradesh श्री नैनादेवीश्रावणअष्टमी मेलाHimachal Pradesh Shri Naina DeviShravanAshtami Fair जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





