- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh:...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: लापता युवक की ड्रोन से तलाश, नहीं मिला सुराग
Sarita
2 March 2025 7:23 AM IST

x
Himachal Pradesh: सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर महाशिवरात्रि पर लापता हुए पंचकूला के युवक का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार को भी एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की 14 सदस्यीय टीम ने तलाशी अभियान जारी रखा। इस बीच ड्रोन से भी युवक की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि चूड़धार चोटी पर 7 से 8 फीट बर्फ जम गई है। इस बीच लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण बचाव दलों को भी तलाशी अभियान चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार देर शाम तक टीमों ने चूड़धार में लापता हुए 28 वर्षीय अक्षय साहनी पुत्र अनिल साहनी निवासी हाउस नंबर 1320, सेक्टर 15, पंचकूला (हरियाणा) को खोजने के लिए इलाके का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह टीमें फिर से बचाव अभियान में जुट गईं।
अत्याधुनिक ड्रोन की मदद से लापता युवक की तलाश की जा रही है। जान जोखिम में डालकर बचाव दल बर्फबारी के बीच रिजर्व फॉरेस्ट के घने इलाके में पहुंच गया है। बचाव दल जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन से भी लगातार संपर्क में है। एसडीएम संगड़ाह सुनील कैथ, डीएसपी मुकेश डढवाल और तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार भी इस पर नजर बनाए हुए हैं। बचाव दल में मेडिकल टीम के साथ-साथ पुलिस, एसडीआरएफ के सदस्य और एक वालंटियर भी शामिल हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के पंचकूला निवासी दो युवक अक्षय साहनी और विक्रम कंबोज प्रशासन की चेतावनी के बावजूद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन नौहराधार से पैदल चूड़धार के लिए निकल पड़े थे। सफर के दौरान विक्रम अपने साथी से काफी आगे निकल गया था। विक्रम ने तीसरी नामक स्थान पर काफी देर तक अक्षय का इंतजार किया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।
विक्रम अपने साथी को ढूंढने के लिए वापस भी आया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद गुरुवार शाम को मामला पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में आया, जिसके बाद से लापता युवकों की लगातार तलाश की जा रही है। उधर, एसडीएम संगड़ाह सुनील कैथ ने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए 14 सदस्यों की रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। तलाशी अभियान में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। चूड़धार क्षेत्र में 7 से 8 फीट बर्फ और बारिश होने के कारण अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद तलाशी अभियान जारी है।
TagsHimachal Pradeshलापतायुवकड्रोनतलाशmissingyouthdronesearchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





