हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

Sarita
27 April 2025 8:19 AM IST
Himachal Pradesh: सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
x
Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के आनी उपमंडल के अंतर्गत लुहरी-करसोग मार्ग पर बैहना के छंवटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार एचपी 30-7063 शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चालक सहित दो युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान टिकम राम (42) पुत्र दयाल सिंह, गांव सरंडी, सराहन और गुरदेव (27) पुत्र रमेश, गांव वाहन, डाकघर ग्वालपुर, करसोग के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे और घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से तहसीलदार आनी रत्नेश्वर शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की।
Next Story