हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: होटल के कमरे में छापेमारी, 8 ग्राम हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

Sarita
15 April 2025 12:32 PM IST
Himachal Pradesh:  होटल के कमरे में छापेमारी, 8 ग्राम हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार
x
Himachal Pradesh: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भुंतर के सैनिक चौक के पास एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को होटल के कमरा नंबर 210 में ठहरे एक पुरुष और 2 महिलाओं से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जब टीम कमरे में गई तो वहां जोगिंद्र सिंह (35) पुत्र राम सिंह निवासी पिपलागे जिला कुल्लू, लता देवी (22) पत्नी रामपाल निवासी महेरे जिला हमीरपुर और लक्ष्मी देवी (19) पत्नी कमल बहादुर निवासी खोखन रोड भुंतर जिला कुल्लू मौजूद थे।
पुलिस टीम ने जब कमरे में उनके सामान आदि की तलाशी ली तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। वजन करने पर यह हेरोइन 8 ग्राम पाई गई। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी हेरोइन की यह खेप कहां से लाए थे और कहां पहुंचानी थी।
Next Story