हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: फ्यूज बदलते पंप ऑपरेटर को लगा करंट

Sarita
5 March 2025 12:45 PM IST
Himachal Pradesh:  फ्यूज बदलते पंप ऑपरेटर को लगा करंट
x
Himachal Pradesh: बीती रात घुमारवीं मेला ग्राउंड के पास जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में फ्यूज बदलते समय एक पैरा पंप ऑपरेटर को करंट लग गया, जिससे उसके हाथ और चेहरा झुलस गया। उसके साथ आए एक अन्य कर्मचारी ने उसे टैक्सी में घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस पैरा पंप ऑपरेटर की पहचान लुहारवीं पंचायत के नैन गांव के पवन कुमार पुत्र प्रीतम सिंह उम्र 38 साल के रूप में हुई है।
विभाग अपने कर्मचारियों के प्रति कितना संवेदनशील है इसका पता तब चला जब इस पैरा पंप ऑपरेटर ने अपने कनिष्ठ अभियंता को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव करना उचित नहीं समझा और न ही कॉल बैक किया। जल शक्ति विभाग के एसडीओ मस्त राम चौहान ने बताया कि बीती रात फ्यूज बदलते समय पैरा पंप ऑपरेटर को करंट लग गया, उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है और विभाग उसे हर संभव मदद मुहैया कराएगा।
Next Story