- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: ...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: भेलूघाट के पास यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, 15 यात्री घायल
Sarita
29 April 2025 12:49 PM IST

x
Himachal Pradesh: मंडी जिले के अंतर्गत जाहू-मंडी मार्ग पर भोलूघाट के पास मंगलवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। इनमें से 5 घायलों को सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा ले जाया गया है, जबकि अन्य घायलों को मौके पर ही 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक उपचार दिया गया।दुर्घटनाग्रस्त बस (एचपी 40सी-9937) कुल्लू से कांगड़ा जा रही थी। बताया जा रहा है कि भोलूघाट मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना हटली से थाना प्रभारी बृजलाल शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, मार्ग को बहाल करने का काम भी शुरू कर दिया गया है, ताकि यातायात प्रभावित न हो।
TagsHimachal Pradeshयात्रियोंबसपलटी15 घायलHimachal Pradeshpassengersbusoverturned15 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





