हिमाचल प्रदेश

एक कार्यक्रम में पहुंची हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, बोली- कांग्रेस में कौन होगा CM इसकी चिंता न करे भाजपा

Gulabi Jagat
9 Jun 2022 4:15 PM GMT
एक कार्यक्रम में पहुंची हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, बोली- कांग्रेस में कौन होगा CM इसकी चिंता न करे भाजपा
x
कांग्रेस में कौन होगा CM इसकी चिंता न करे भाजपा
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा है कि पहले हम चुनाव जीतेंगे और उसके बाद विधायक दल तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा. उन्होंने कहा की भाजपा को इस बात की चिंता करने की जरुरत नहीं कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि सत्ता में अब बदलाव हो. हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह वीरवार को कांगड़ा में विधायक पवन काजल द्वारा उनके स्वागत में रखे गए एक कार्यक्रम के दौरान बोल रही थीं.इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव नजदीक हैं, इन चुनावों के बाद कांग्रेस (PRATIBHA SINGH TARGETED BJP GOVT) एक बार फिर से सत्ता में आएगी. प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया है. पीएम मोदी के स्वागत में भाजपा सरकार ने जनता का करोड़ों रुपया खर्च कर डाला. इंदिरा आवास योजना व राजीव गांधी आवास योजना के तहत देश में गरीबों को मकान दिए जाते रहे लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने इन योजनाओं के नाम बदल कर गरीब लोगों को मुर्ख बनाया है. कांग्रेस की योजनाओं पर नरेंद्र मोदी ने अपनी मुहर लगाई है.
हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंहप्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई नया काम नहीं किया है, जिस पर देश की जनता को नाज हो. उन्होंने कहा गुजरात व हिमाचल दोनों चुनावों को कांग्रेस जीतेगी. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2022 चुनावों में खुद जनता को अब इस सरकार को बदलना है. प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि कांगड़ा जिले की सभी 15 सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत दर्ज करेगी.वहीं, इस मौके पर कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने (MLA Pawan Kajal) कहा कि कांगड़ा में विकास पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की देन है. उन्होंने कहा कि भाजपा की जयराम सरकार ने पिछले चार सालों से विकास के मामले में कांगड़ा की अनदेखी की है. भाजपा ईएमसी का प्रोजेक्ट कांगड़ा से मंडी ले गई. क्वालिटी कंट्रोल का कार्यालय धर्मशाला से धर्मपुर ले गए. केंद्र भाजपा के नेता जो कांगड़ा में आकर जनता से वोट मांग रहे हैं वे पहले जनता को बताए कि भाजपा सरकार ने कांगड़ा की जनता के साथ यह छल क्यों किया? उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस, भाजपा को आईना दिखाएगी और जिले की सभी 15 सीटों को अपनी झोली में डालकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी.
Next Story