- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal Pradesh: नशे...
हिमाचल प्रदेश
Himachal Pradesh: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार
Sarita
4 May 2025 11:19 AM IST

x
Himachal Pradesh: हमीरपुर पुलिस और एसआईयू टीम ने जिले में चिट्टे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में बड़ी सफलता हासिल की है। सदर पुलिस और एसआईयू टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ से पंजाब से संबंधित चिट्टे के 2 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए गए। आरोपियों की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र कुलबीर सिंह निवासी गांव मोखमखानवाला तहसील व जिला फिरोजपुर (पंजाब) और गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी माजरीजतान जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह बलजिंदर का सहयोगी बताया जा रहा है। इन्हें बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। पहले पकड़े गए आरोपी ने सप्लायरों के नाम बताए थे।
जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में 25.26 ग्राम चिट्टा और कैप्सूल के साथ पकड़े गए प्रतापनगर निवासी अभिनव ने पुलिस रिमांड में आरोपियों के नाम बताए थे। उसने पुलिस को बताया था कि ये दोनों आरोपी उसे चिट्टा मुहैया करवाते थे। इस बीच यह भी पता चला है कि पैसों का लेन-देन बेहद योजनाबद्ध तरीके से हो रहा था। प्रतापनगर निवासी अभिनव अपने खाते के साथ-साथ कुछ अन्य लोगों के खातों से भी इन लोगों को पैसे ट्रांसफर करता था। उसने एक ट्रैवल एजेंसी से भी पैसे ट्रांसफर किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी अपने खातों के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों के खातों में भी पैसे ट्रांसफर करते थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में हमीरपुर से ताल्लुक रखने वाले एक अन्य युवक को भी सदर पुलिस ने तलब किया है। पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की है। विश्वसनीय सूत्रों से यह भी अहम जानकारी मिली है कि इस मामले में हमीरपुर से करीब 2 से 3 अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इस मामले को लेकर पुलिस बेहद योजनाबद्ध और गोपनीय तरीके से काम कर रही है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
TagsHimachal Pradeshनशेकार्रवाईचिट्टासप्लायरगिरफ्तारHimachal Pradeshdrug abuseactionchittasupplierarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





